पेंशनर कल्याण समाज ने पौधा रोपण किया

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : राज्यस्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर शनिवार 2.8 . 25 को झारखंड पेंशनर कल्याण समाज द्वारा जिला कार्यालय अनुमंडल परिसर तथा माँ महामाया मंदीर टुंगरी कांकेबार रामगढ़ में पौधा रोपण किया गया। वृक्षों के महत्व पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि मनुष्य ही नहीं बल्कि समस्त जीवों के लिए पेड़ों का होना बहुत ही आवश्यक है। पौधे जल चक्र का एक अनिवार्य हिस्सा है। पौधे सभी जीवों को ऑक्सीजन प्रदान करती है जिससे हम सब सांस ले पाते है। ये प्रदूषित वातावरण को शुद्ध करते है।

माँ महामाया मंदीर पहाड़ पर प्रधान पुरोहित पंडित दिनेश पाठक बाबा के वैदिक मंत्रोचारण के साथ फलदार वृक्ष, वरगद आदि के पौधे लगाए गए। पौधा रोपण के समय साथियों ने वर्षा के फुहारों के बीच नृत्य करते हुए खोरठा गीत गए। आज के पौधा रोपण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह, सचिव छोटू लाल मोदी, उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, छुन्नू साहू, संरक्षक पन्ना लाल राम, दिलीप साहा, शिव शंकर मोदी, अशोक गुप्ता, देवशरण महतो, रामप्रसाद महतो, कुमेश्वर महतो आदि ने भाग लिया।