दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग,  स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी बोले : यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

Spread the love

रांची (झारखंड) : झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि करोड़ों आदिवासियों की आवाज, आंदोलनकारी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे।

डॉ. अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन ने जल, जंगल और जमीन के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड आंदोलन के स्तंभ रहे गुरुजी ने आदिवासी समाज को संगठित कर उनके हक की लड़ाई लड़ी और झारखंड राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि गुरुजी को भारत रत्न से सम्मानित कर उनके योगदान को राष्ट्रीय मान्यता दी जाए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और पूरे झारखंड के सम्मान से जुड़ा होगा।

बता दें कि शिबू सोरेन का 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।