रामगढ़ (झारखंड): झारखंड आंदोलन के जननायक एवं राज्य के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बुधवार, 7 अगस्त 2025 को रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय ला मैरिटल होटल में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
रामगढ़ विधायक ममता देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासियों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा में समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व में हुए आंदोलनों के कारण ही हमें झारखंड अलग राज्य के रूप में मिला।”
इस शोकसभा में बलजीत सिंह बेदी, सी.पी. संतन, खोगेंद्र साहू, भीम साहू, केडी मिश्रा, पंकज प्रसाद तिवारी, दिनेश मुंडा, मुकेश यादव, धर्मराज राम, अमित महतो, तारिक अनवर, राजकुमार यादव, संजय साहू, शमसूद खान, बलराम साहू, पिंटू अंसारी, गोपाल मंडा, अनु विश्वकर्मा, गगन करमाली, सुधीर मंगलेश, जय कुमार अग्रवाल, गौरीशंकर महतो, अमित कुमार, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद सलीम खान समेत कई लोग उपस्थित रहे।