झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से नीरज सिंह हत्याकांड में मिली जमानत

Spread the love

धनबाद (झारखंड) : झरिया के पूर्व विधायक और भाजपा नेता संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है ।  2017 में धनबाद के तत्कालीन डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में जेल में बंद संजीव सिंह को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई । लेकिन संजीव सिंह के धनबाद प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। संजीव सिंह केवल निचले अदालत में ट्रायल के दौरान ही धनबाद आ सकेंगे।

पूर्व में उन्हें निचली अदालत और झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जहां से उन्हें लगभग सात वर्षों के बाद जमानत मिली है ।

गौरतलब है कि यह मामला झारखंड के सबसे चर्चित राजनीतिक हत्याकांडों में से एक रहा है, जिसने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी थी।