रामगढ़, झारखंड : शांतिधारा फाउंडेशन के स्थायी प्रकल्प चावल सेवा के अंतर्गत शुक्रवार को कॉलेज रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में 108 किलो चावल अर्पित किया गया। यह सेवा आगामी 16 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किए जाने वाले महाप्रसाद के निमित्त अर्पित की गई है।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल और कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा श्रद्धालुओं की सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता को समर्पित है।
इस अवसर पर सुरेश चंद्र अग्रवाल, शाश्वत अग्रवाल, सर्वज्ञ गौरांग दास, आशुतोष प्रभु, बैद्यनाथ प्रभु, आलोक जेना प्रभु, उत्तमोजा प्रभु, अरुण प्रभु एवं युवराज प्रभु उपस्थित रहे।