रामगढ़, झारखंड : विकास नगर स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं के बीच रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा प्रथम से बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने “राखी बनाओ” प्रतियोगिता में भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
जिसमें कक्षा प्रथम से पाँचवी में प्रथम स्थान कक्षा चतुर्थ की छात्रा नीरा श्रेया, द्वितीय स्थान कक्षा पांचवी की छात्रा निवृत्ति गुप्ता एवं तृतीय स्थान कक्षा पांचवी के समीर कुमार ने पाया। द्वितीय समूह कक्षा छठी से बारहवीं में प्रथम स्थान कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा शैली सिमरन, द्वितीय स्थान कक्षा सातवीं की छात्रा अवनी श्री तथा तृतीय स्थान पाने वाले छात्र दिव्यांश कक्षा सातवीं के छात्र रहें। अन्य सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
बाल- वाटिका के बच्चों ने भी पेपर से सुंदर-सुंदर राखी का प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्राओं ने दीप जलाकर छात्रों की आरती उतारी तथा उन्हें रक्षा सूत्र बाँधा। इस खास मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा ने छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की बधाई दी और शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के प्रेम सौहार्द्र के रूप में रक्षाबंधन को मनाने का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सपना चक्रवती, उषा सिंह एवं विजय तिवारी भी मौजूद थे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), सचिव विमल किशोर जाजू तथा प्रशासक एस पी सिन्हा ने रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए छात्र-छात्राओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा भाई-बहन के मध्य प्रेम स्नेह से निभाने की बात कही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक एवं गैर शिक्षक सभी कर्मचारियों की उचित भागीदारी रही।