रामगढ़, झारखंड :शांतिधारा फ़ाउंडेशन के सौजन्य से तेरहवां सम्मान समारोह 19 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिन्हें सम्मान प्रदान किया जाएगा
शांतिधारा शिखर सम्मान — प्रमोद अग्रवाल, भा.प्र.से. (अवकाश प्राप्त), कोल इंडिया लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक
शांतिधारा वयो श्री सम्मान — हरक चंद जैन
शांतिधारा चिकित्सा सम्मान — डॉ. के. के. सिंह
शांतिधारा शिक्षा सम्मान — प्रो. सुनील कुमार अग्रवाल
इसकी जानकारी शांतिधारा फ़ाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।