रामगढ़, झारखंड :श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से 19वां भादो अमावस्या महोत्सव 20 से 23 अगस्त तक दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। कोलकाता के प्रसिद्ध मालियों द्वारा दादी जी के दरबार को रंग-बिरंगे विदेशी खुशबूदार फूलों से सजाया जाएगा, जबकि मंदिर परिसर में रंग-पेंट और आकर्षक विद्युत सजावट की जा रही है।
कार्यक्रम विवरण
20 अगस्त (बुधवार) — दोपहर 3:30 बजे दादी जी के हाथों में मेहंदी
21 अगस्त (गुरुवार) — सुबह 10:00 बजे से भव्य मंगल पाठ, वाराणसी की प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचिक श्रीमती पायल अग्रवाल एवं टीम द्वारा
22 अगस्त (शुक्रवार) — रात्रि 7:30 बजे से भजन-कीर्तन, बंगाल की गायिका श्रीमती जूली खंडेलवाल (रानीगंज) द्वारा
23 अगस्त (शनिवार) — सुबह 6:00 बजे से पाटा पूजा एवं सवामणि प्रसाद का भोग अर्पण
महोत्सव की तैयारियों में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट एवं श्री रानी सती महिला मंगल समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। ट्रस्ट ने शहर एवं आसपास के सभी दादी भक्तों को इस चार दिवसीय आयोजन में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है।