रोटरी रामगढ़ सिटी द्वारा डीयू मिशन प्राइमरी स्कूल में स्टडी मेटेरियल सामाग्री का वितरण किया

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  रोटरी क्लब रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को  डीयू मिशन प्राइमरी स्कूल में हैप्पी स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों के पठन-पाठन हेतु स्टडी मटेरियल वितरित किए गए। रोटरी क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी एवं सचिव रोहित पंसारी ने कहा कि बच्चों को छोटी-छोटी सुविधाएं देना भी उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करता है। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।

इस आयोजन के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन उमेश राजगढ़िया और प्रकाश अग्रवाल रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की। उनका कहना था कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे छोटे प्रयास भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, छात्र और रोटरी क्लब के सदस्य हरीश चौधरी, रूपेश गुप्ता, दीपक खंडेलवाल, रवि अग्रवाल, पंकज जैन, अनिल गोयल, रोटेरियन सुमन चौधरी, निधि चौधरी, स्वाति पंसारी एवं अनीता राजगढ़िया उपस्थित रहे। स्कूल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए क्लब को धन्यवाद दिया।