रामगढ़, झारखंड : नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ नॉन कम्युनिकेबल डिजीज़ (एनपी-एनसीडी) के अंतर्गत कैंसर रोगियों को निरंतर किमोथेरेपी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को जिला सदर अस्पताल, रामगढ़ में 4 बेड वाले अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कैंसर कीमोथेरेपी के लिए डे केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन जिले की सिविल सर्जन डॉ. महलक्ष्मी प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर DLO सह NP-NCD नोडल पदाधिकारी डॉ. तूलिका रानी, उपाधीक्षक डॉ. हरेन चंद्र महतो, DPMU टीम एवं अस्पताल प्रबंधन के सदस्य मौजूद रहे।
झारखंड के आठ जिलों — चतरा, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, जामताड़ा, रामगढ़, साहेबगंज और पश्चिमी सिंहभूम — में इस प्रकार के डे केयर सेंटर स्थापित किए जाने की योजना थी।
इससे टेरेटरी कैंसर देखभाल केंद्र (टीसीसीसी) में इलाज करा रहे रोगियों को नजदीक में सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा का बोझ कम होगा।
यहां मुख कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर समेत अन्य कैंसर का भी किमोथेरेपी द्वारा उपचार संभव होगा।