इनर व्हील क्लब की अंतर-विद्यालय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न, विद्यार्थियों ने बिखेरी देश प्रेम की छटा

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब रामगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली अंतर-विद्यालय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता इस वर्ष भी रोटरी हॉल में संपन्न हुई। इसका उद्देश्य बच्चों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उनमें राष्ट्रप्रेम के संस्कार विकसित करना है। क्लब का मानना है कि इससे विद्यार्थियों की गायन एवं वाद्य यंत्र बजाने की कला में भी निखार आता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ और संचालन रंजू अग्रवाल एवं हरमीत कौर ने किया। प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया, जिसमें रामगढ़ के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वर और संगीत के माध्यम से प्रतिभागियों ने देशभक्ति की अनूठी छटा बिखेरी। निर्णायक भरत घोष और अभय पाल ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

परिणाम :

जूनियर ग्रुप

  • प्रथम : डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना एवं श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल

  • द्वितीय : राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल

  • तृतीय : आर्मी स्कूल

  • सांत्वना : श्री कृष्ण विद्या मंदिर एवं रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु मंदिर

सीनियर ग्रुप

  • प्रथम : श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल एवं रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु मंदिर

  • द्वितीय : राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल

  • तृतीय : डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना

  • सांत्वना : आर्मी स्कूल

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच फूड पैकेट भी वितरित किए गए। क्लब अध्यक्षा नमिता श्रॉफ ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाती हैं।

इस मौके पर जनेशा वडेरा, मेघा बगड़िया, नीरु साहनी, अनुराधा श्रॉफ, रंजू अरोड़ा, जसमीत कौर सोनी, मनबीर कौर सोनी, नीति अरोड़ा, जसबिंदर होरा, विजयालक्ष्मी अयंगर, नवलजीत कौर, श्वेता जैन, परमजीत भूसरी, रेनू मेवाड़, निधि चौधरी, गुरबक्श कौर, राजिंदर कालरा समेत कई सदस्य उपस्थित थे।