रांची, झारखंड : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2025 के लिए पुलिस पदकों की घोषणा की है। झारखंड पुलिस के 17 अधिकारियों और कर्मियों को इस बार सम्मानित किया जाएगा। इनमें 5 को गैलेंट्री मेडल, 1 को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 11 को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा।
वीरता पदक
विनय कुमार, सब-इंस्पेक्टर
प्रमोद कुमार राय, हेड कांस्टेबल
बलवेद प्रकाश महतो, कांस्टेबल
रामचंद्र कुमार महतो, कांस्टेबल
कृष्णा मुर्मू, कांस्टेबल
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
कैलाश कुमार, हवलदार
सराहनीय सेवा पदक
अनुरंजन किस्पोट्टा, आईपीएस (डीआईजी, कोल्हान)
असित कुमार मोदी, इंस्पेक्टर
मनोज कुमार रॉय, डीएसपी
विजय कुमार थापा, हवलदार
विदेशी मांझी, कांस्टेबल
अजय कुमार दुबे, कांस्टेबल
रंजिता कुजूर, हवलदार
दीपक पुंज, एएसआई
महेंद्र महतो, एएसआई
पुष्पा ओरिया, कांस्टेबल
दीपक कुमार सिंह, कांस्टेबल
गृह मंत्रालय हर साल पुलिस, अग्निशमन सेवाओं, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के लिए पदक प्रदान करता है। इस वर्ष देशभर में कुल 1,090 पदक दिए जाएंगे, जिनमें 233 वीरता पदक, 99 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 758 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।