रामगढ़ : डी यू मिशन प्राइमरी स्कूल में रोटरी क्लब ने बच्चों को जूते बांटे 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : डीयू मिशन प्राइमरी स्कूल, झंडा चौक, रामगढ़ में गुरुवार 14 अगस्त 2025 को रोटरी रामगढ़ सिटी की ओर से जूते वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव ठाकुर थे। चेयरमैन की जिम्मेदारी सूरज अग्रवाल और श्वेता जैन ने निभाई। क्लब अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने अध्यक्षता की और संचालन सचिव रोहित पंसारी ने किया।

मुख्य अतिथि संजीव ठाकुर ने कहा कि बच्चों की मुस्कान सबसे बड़ी सफलता है और ऐसे प्रयास समाज को प्रेरित करते हैं। अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि लक्ष्य है हर बच्चे को शिक्षा के साथ-साथ बुनियादी सुविधाएं भी देना। सचिव रोहित पंसारी ने बताया कि छोटा सा प्रयास भी बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।

इस अवसर पर क्लब के सदस्य दीपक खंडेलवाल, हरीश चौधरी, रूपेश गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल और सुमन चौधरी मौजूद थे।