नेमरा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया झंडोत्तोलन, दी राज्यवासियों को शुभकामनाएं

Spread the love

नेमरा (रामगढ़), झारखंड  :  15 अगस्त 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने झारखंडवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन ने समारोह को भव्य एवं गरिमामय बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखी गई, जिन्होंने मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रध्वज को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, “स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, यह हमारे कर्तव्यों की याद दिलाने वाला दिन है। हमें आज़ादी के मूल्य को समझकर राज्य और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।” उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे राष्ट्र निर्माण में आगे आएं और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा बनें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल ने पूरी सजगता से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में भूमिका निभाई। कार्यक्रम समापन पर मुख्यमंत्री के साथ मौजूद लोगों ने गर्व के साथ राष्ट्रध्वज को नमन किया और देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया