रामगढ़ शहर समेत पूरे जिला में श्रद्धापूर्वक व हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Spread the love
किला मंदिर में सजी राधाकृष्ण की प्रतिमा

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ शहर समेत पूरे जिला में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी। साथ ही मंदिरों में जन्माष्टमी के मौके पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रामगढ़ शहर के मेन रोड स्थित टीओपी के समक्ष श्रीकृष्ण जन्मस्थली पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी। यहां पर कई दशकों से स्व डॉ आरएस कुमार परिवार द्वारा जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां विशेष भीड़ श्रद्धालुओं की देखी गयी। वहीं किला मंदिर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। गोला रोड स्थित श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर में भी जन्मोत्सव उत्सव का आयोजन किया गया।

इस वर्ष पहली बार नवनिर्मित श्री बाबा श्याम मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। यहां अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री बाबा श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। साथ ही शहर के हर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।

मंदिरों व अन्य स्थान पर आयोजित कार्यक्रमों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा। रात 12 बजे मगवान के जन्म समय पर लोगों में उत्साह देखा गया। साथ ही रात के 12 बजे भगवान के जन्म समय पर लोगों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनायी। देर रात तक श्र्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने के लिए पूजा स्थलों पर मौजूद देखा गया।