रानी सती दादी मंदिर में भादो अमावस्या महोत्सव धूम-धाम से आरम्भ

Spread the love

 

मेहंदी राचन लागी हाथों में दादी के नाम की

रामगढ, झारखण्ड : श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री राणी सती दादी मंदिर के  में 19वां भादो अमावस्या महोत्सव बड़े ही धूमधाम से प्रारंभ हुआ । महोत्सव के प्रथम दिन मेहंदी उत्सव प्रारंभ हुआ । मेहंदी उत्सव के दौरान सभी दादी भक्तों ने मीठे मीठे भजनों के बीच नाच गा कर दादी जी के हाथों में मेहंदी लगाई । दादी जी को मेहंदी लगाने वालों में मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, रीता अग्रवाल शामिल थीं । मेहंदी उत्सव के लिए शहर की प्रसिद्ध भजन गायिका प्रिया अग्रवाल को आमंत्रित किया गया था । जिन्होंने अपने मीठे-मीठे भजनों से सभी भक्तों को  झुमाया । दादी जी के दरबार को बहुत ही सुंदर और आकर्षक फूलों से सजाया गया था।  श्री राणी  सती महिला मंगल समिति की सदस्यों द्वारा मीठे-मीठे भजनों से दादी जी का गुणगान किया गया ।  महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ मेहंदी उत्सव का समापन हुआ ।इस उत्सव में शामिल होने वाली श्री राणी  सती महिला मंगल समिति के सदस्यों में मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, नैना मेवाड़, मनीषा अग्रवाल, सृष्टि अगरवाल, मीनू अग्रवाल दर्जनों दादी महिला भक्त शामिल थी । इस उत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों मे बजरंग लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अभिषेक सिंघानिया, प्रमोद मोदी, कृष्ण अग्रवाल, विकास केडिया, इंदर अग्रवाल, श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा । श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट ने शहर के सभी दादी भक्तों से इस भादो अमावस्या महोत्सव में सपरिवार शामिल होने का आग्रह एवं निवेदन किया है। मेहंदी उत्सव में शामिल होने के लिए शहर के सभी दादी भक्तों का आभार प्रकट किया है ।
निवेदक— श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट

गुरुवार के  कार्यक्रम

गुरुवार को सुबह 10:00 से दादी जी का मंगल पाठ का कार्यक्रम प्रारंभ होगा । जिसे करने के लिए वाराणसी की प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचिक श्रीमती पायल अग्रवाल को उनकी टीम के साथ आमंत्रित किया गया है ।