रामगढ, झारखण्ड : रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में सीसी पद पर कार्यरत दीपक कुमार पटेल का स्थानांतरण हजारीबाग डिवीजन से धनबाद डिवीजन में होने पर विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पोस्टमास्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन सहायक पोस्टमास्टर रविशंकर राय ने किया।
इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने कहा कि विभाग हित, कर्मचारी हित में कर्मचारी का स्थानांतरण समय समय पर होता है । दीपक कुमार पटेल ने अपने कार्य कुशलता और सौम्य स्वभाव से सभी ग्राहकों और कर्मचारी का चहेता रहे। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान डाकघर रामगढ कैंट के पोस्टमास्टर नरेंद्र कुमार सिंह, सहायक पोस्टमास्टर रविशंकर राय, डाक सहायक शम्भु दत् सिंह, त्रिदेव प्रियदर्शी, अविनाश कुमार, रिमझिम कुमारी, बबीता कुमारी, संतोष कुमार, राजकपूर कुमार, विकाश कुमार राय, शुभम सौरव, प्रशान्त कुमार सिंह, मो हसीब, मो शमीम, प्रभु मुंडा, अरुण कुमार, अर्जलाल महतो, सुशील कुमार साह, सौरव कुमार, आदर्श अनिकेत, रणजीत रजवार, अमन कुमार, संतोष कुमार मुंडा, राजेंद्र कुमार सिंह, भजूं लाल, रौशन कुमार,, अंकित कुमार जयवंत भोक्ता आशीष कुमार झा उपस्थित थे ।