रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का भव्य स्मृति स्थल, हरमू रोड स्थित बाईपास में जमीन चिह्नित

Spread the love

रांची (झारखंड) : दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित बाईपास (भुसूर मौजा) में स्मृति स्थल बनाया जाएगा। नगर विकास विभाग ने इसके लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड से जमीन मांगी है। आवास बोर्ड ने करीब चार एकड़ जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह स्थल एयरपोर्ट से आने वाले वीवीआईपी रूट पर होगा। जिस तरह बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी जाती है, उसी प्रकार इस स्थल पर भी गणमान्य लोग दिशोम गुरु को नमन कर सकेंगे।

स्मृति स्थल की प्रमुख बातें

चार एकड़ जमीन पर बनेगा भव्य परिसर

शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी

परिसर में पार्क और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था होगी

बापू वाटिका (मोरहाबादी) की तर्ज पर होगा निर्माण,

नगर विकास विभाग सौंदर्यीकरण व निर्माण की रूपरेखा तैयार करेगा,

निर्माण लागत का आकलन कर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति ली जाएगी

यह स्थल न केवल राजधानी की खूबसूरती बढ़ाएगा, बल्कि आने वाले लाखों लोगों को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान को याद करने का अवसर भी देगा।