
राणी सती दादी मंदिर पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल
रामगढ़, झारखण्ड : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को रामगढ़ के बिजुलिया तालाब रोड का स्थानीय लोगों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए रामगढ़ छावनी परिषद के सीईओ अनंत आकाश को तत्काल इस क्षेत्र की सभी सड़कों का सर्वे कराने और मरम्मत का काम शुरू करने का निर्देश दिया।
रामगढ़ दौरे में पहुंचने के क्रम में बरकाकाना रेलवे स्टेशन के समीप और फिर रामगढ़ परिसदन सभागार में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मिलकर क्षेत्र की जन समस्याओं से भी रूबरू हुए ।
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सड़कों की खराब हालत से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने सीईओ को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करें और कार्य शुरू कराएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। यहां सांसद मनीष जायसवाल ने रानी सती मंदिर में भी जाकर माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की ।
मौके पर भाजपा नेता राजीव जायसवाल, राजू चतुर्वेदी, धनंजय पुटूस, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, दिलीप सिंह, प्रो.संजय सिंह, सत्यजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।