चहक ने  आर्टिस्टिक योगा सब-जूनियर वर्ग (10 से 14 वर्ष) में जीता सिल्वर मेडल

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  रामगढ़ जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 अगस्त 2025 को श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में हुआ। इस आयोजन में रामगढ़ जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र -छात्राओं ने हिस्सा लिया।  यह गौरव का क्षण रहा, जब जिले की डीएवी बरकाकाना की छात्रा चहक पिता संजय सोनकर ने  आर्टिस्टिक योगा डिस्ट्रिक्ट चैम्पियनशिप के सब-जूनियर वर्ग (10–14 वर्ष) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। खेल प्रेमियों और योग गुरुओं ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया और कहा कि यह उपलब्धि जिले के बच्चों को योग और खेलों की ओर प्रेरित करेगी।