निष्ठा स्किल ट्रेनिंग सेंटर में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव, 37 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर, 16 लाभार्थियों को मिली सिलाई मशीन

Spread the love

रामगढ (झारखंड) : श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत रामगढ़ जिले के कुज्जू स्थित निष्ठा स्किल ट्रेनिंग सेंटर में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस उपस्थित हुए। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार और परियोजना सहायक कुलदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 37 छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर लेटर और 16 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में निष्ठा स्किल के मनीष कुमार सिंह एवं अंकिता राय, तथा एक्सेल डाटा सर्विसेज की ओर से अरविंद कुमार, सुशील कुमार और नेहा कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।

मुख्य अतिथि धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि कौशल विकास योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जॉब ऑफर लेटर और सिलाई मशीन वितरण आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाला कदम है।

इस अवसर पर लाभार्थियों ने सरकार और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहल उनके जीवन को नई दिशा देने वाली है। मौके पर संतोष कुमार, चंदन कुमार, कुलदीप कुमार, निशा देवी, शुभम कुमार, प्रिंस कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे ।