रामगढ़ : वार्ड-5 बंगाली टोला की सड़क और नाली बदहाल, बारिश में नारकीय स्थिति

Spread the love

रामगढ  (झारखंड) : छावनी परिषद् नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 5, बंगाली टोला की सड़क एवं नाली की हालत जर्जर हो चुकी है। शिव मंदिर नेहरू रोड से लेकर बड़ी काली मंदिर गोला रोड तक की सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील होती जा रही है। वहीं, नालियों के छोटे और टूटे-फूटे होने के कारण जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली का पानी अक्सर सड़क पर बहता रहता है और बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। घरों के आंगन का पानी भी बाहर नहीं निकल पाता, जिससे मोहल्लेवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान अब तक इस ओर नहीं गया है। लोगों ने मांग की है कि सड़क और नाली की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। हल के दिनों में पूरे रामगढ में अनेक सड़कों की मरम्मत की गए। डीएमएफटी फण्ड में लूट के लिए कई ऐसे सड़कों की भी मरम्मत की गयी जिसकी जरूरत नहीं थी । पेबर्स ब्लॉक बैठने के नियमों को धत्ता बताते हुए सीमेंट की ढलाई कर पेबर्स ब्लॉक बैठाये गए । बंगाली टोला के लोगों ने संसद को भी सड़क के जीर्णोद्धार के लिए आवेदन दिया था। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला तथा बंगाली टोला के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।