श्री कृष्ण विद्या मंदिर में गणेश चतुर्थी का आयोजन

Spread the love

रामगढ़, झारखण्ड :  के विकास नगर में स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर में गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा ने बच्चों को श्री गणेश से जुड़ी जानकारीयो को साझा किया। सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं द्वारा श्री गणेश के प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।

विद्यालय की कक्षा पांचवी की छात्रा निवृत्ति गुप्ता ने बहुत ही सुंदर ढंग से गणेश वंदना की प्रस्तुति की। कक्षा छठी की छात्रा आरोही कुमारी और अलीशा आफरीन ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत की। कक्षा सातवीं के छात्र ऋषभ मुखर्जी ने भगवान श्री गणेश का किरदार निभाया जो कि बहुत ही अद्भुत था। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा एक संक्षिप्त संदेश दिया गया जिसमें शिक्षा के साथ भक्ति का संदेश भी दिया गया। आज बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना के साथ बच्चों को पारंपरिक पूजा एवं भक्ति का भी संदेश दिया गया।

विद्यालय के छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य और गीत की प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं वहां मौजूद थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका उषा सिंह एवं शिक्षक विक्रम सिंह का अमूल्य योगदान रहा। सभी शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारीयो की देखरेख में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।