रामगढ शहर समेत पूरे जिला भर में गणपति पूजा की रही धूम

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ शहर समेत पूरे जिला भार में बुधवार को गणेश पूजा की धूम रही। पूरा जिला गणपति बप्पा मोरया की ध्वनी से गूंजता रहा। पूरे जिला में बड़े पैमाने पर गणपति पूजा भगवान गणेश की प्रतिमायें स्थापित कर की गयी। केवल रामगढ़ शहर में ही 11 स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी। साथ ही अनेक घरों में भी भगवान गणेश की छोटी प्रतिमायें स्थापित कर पूजा की गयी। रामगढ़ में बाजार टांड़ के निकट स्थापति भगवान गणेश की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलवा किला मंदिर गेट व बिजुलिया तालाब रोड पर स्थापित प्रतिमाओं को भी देखने लोग उमड़ पड़े थे।

साथ ही धार्मिक कथाओं पर आधारित स्वचालित कथा का भी मंचन किया जा रहा था। सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, पियुष चौधरी आदि ने विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। साथ ही देर रात तक लोगों को पंडालों में घूम घूम कर भगवान गणेश का दर्शन करते देखा गया।