डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Spread the love

गिद्दी ( हज़ारीबाग ), झारखंड : डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी ए में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक क्षेत्रीय अधिकारी (झारखंड, जोन-एफ) निशिकांत कर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि राणा भानु प्रताप सिंह (थाना प्रभारी गिद्दी), सुधांशु शेखर मोहन (प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर गिद्दी) और उदयशंकर भट्टाचार्य (प्राचार्य सिटीजन फोरम स्कूल गिद्दी) मौजूद थे।

मुख्य अतिथि निशिकांत कर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में रचनात्मकता, क्रियाशीलता और विज्ञान के प्रति रुचि विकसित होती है। विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी समेत अन्य अतिथियों ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने भूकंप वार्निंग अलार्म, बाढ़ चेतावनी और ओपन कास्ट माइंस जैसे मॉडल प्रस्तुत किए, जिनकी अतिथियों ने सराहना की।

विज्ञान प्रदर्शनी को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एस.आर. घोष, डी.के. दत्ता, बबलू पांडेय, विजय कुमार और संदीप कुमार का विशेष योगदान रहा।