उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की बैठक

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : गुरुवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला अनुकंपा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान समिति के समक्ष 04 मामलों को रखा गया। इस दौरान समिति द्वारा आवेदन के तहत प्राप्त दस्तावेजों की समीक्षा व जाँच कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, स्थापना उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सहित अन्य उपस्थित थे।