रामगढ, झारखंड : शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के सौजन्य से श्री राणी सती मंदिर परिसर में संचालित अन्नपूर्णा सेवा योजना हेतु 108 किलो चावल सेवा की गई । मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के द्वारा अन्नपूर्णा सेवा योजना विगत लगभग सात वर्षों से चल रही है। प्रत्येक दिन लगभग एक सौ पचास लोगों को दोपहर में भरपेट निःशुल्क भोजन कराया जाता है।
इस अवसर पर शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल अन्नपूर्णा सेवा योजना के मुरारी लाल अग्रवाल नरेश अग्रवाल सुभाष अग्रवाल उपस्थित थे।