मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :   विकास नगर स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर में भारतीय हॉकी का परचम बुलंद करने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस खास मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को हॉकी खेल एवं उसके जादूगर मेजर ध्यानचंद से जुड़ी जानकारियां दी गई। साथ ही साथ मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए खेल का आरंभ किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक विजय तिवारी, अमित सिंह, सारिक आलम एवं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रंजन बोस मौजूद रहे।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मनोरंजन चौधरी की देखरेख में वॉलीबॉल एवं खो- खो खेल का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा षष्ठम,सप्तम, अष्टम, नवम एवं ग्यारहवीं के छात्र-छात्राएं शामिल थे। इस आयोजन में सभी सदन के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। बाल वाटिका के बच्चों इंडोर गेम्स द्वारा राष्ट्रीय खेल का आनंद उठाया। पहली से तीसरी के छात्र-छात्राओ ने स्पून रेस एवं बैलेंसिंग रेस में भाग लिया । चतुर्थ और पंचम के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला द्वारा राष्ट्रीय खेल की प्रस्तुति की। खेल और चित्रकला द्वारा बच्चों का मानसिक तथा शारीरिक विकास और मनोरंजन होता है। खेल तो हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है ।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टैगोर हाउस तथा उपविजेता नेहरू हाउस रहा एवं खो-खो प्रतियोगिता में विजेता टैगोर हाउस एवं उपविजेता पटेल हाउस रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता)एवं सचिव विमल किशोर जाजू द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद की जयंती पर छात्रों को बधाई दी गई एवं शिक्षा के साथ खेल में भी अच्छा प्रदर्शन करने को कहा गया।