श्री कृष्ण विद्या मंदिर में गणित विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन एवं वर्ग मॉनिटर का चयन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  विकास नगर स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर में आज गणित विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा नवी, दश वीं और ग्यारहवीं के सभी सदनों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मंच संचालन एवं प्रश्नोत्तर शिक्षक अमित सिंह के द्वारा किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा, उपप्राचार्य विजय तिवारी, आनींदया अधिकारी तथा स्वप्ना चक्रवर्ती आदि शामिल थे। सभी सदनों के बच्चों ने अपनी बुद्धि और तर्क का अच्छा प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम पटेल हाउस रहा जिसमें अनुराग सिंह, अर्चना कुमारी, अक्षिता एवं आदित्य कुमार शामिल थे। प्राचार्य द्वारा इन बच्चों को भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने को कहा गया।इस तरह की क्विज़ प्रतियोगिता द्वारा छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास बढ़ता है। साथ ही साथ सभी वर्ग के मॉनिटर का चयन किया गया।

सभी चयनित छात्र-छात्राओं को मॉनिटर का बैच दिया गया। सभी चयनित छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह अपना काम पूरी लगन और ईमानदारी से करेंगे तथा अपने वर्ग को अनुशासन में रखेंगे। इस दौरान सभी वर्ग के शिक्षक – शिक्षिकाएं वहां मौजूद थे।