दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्य संपन्न

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : सुभाष चौक रामगढ़ स्थित सार्वजनिक श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का निर्माण कार्य सोमवार से प्रारंभ हो गया। पंडाल निर्माण प्रारंभ करने पहले भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन से पहले माता विघ्ण हरणेश्वरी व भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गयी। इसके बाद पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से एक बांस को स्थापित किया गया।

माता विघ्न हरनेश्वरी, भगवान गणेश व भूमि पूजन पुजारी संजयेंद्र गुरु ने करवाया। पूजा के यजमान समिति के मृत्युंजय कुमार केशरी उर्फ गुड्डू थे। मौके पर बताया गया कि इस बार सुभाष चौक की पूजा कुछ अगल होगी। लक्ष्मण झूला बनाया जाएगा। जिसे पार कर श्रद्धालु गुफा में पहुंचेगें तथा माता का दर्शन करेंगे।

मौके पर पूजा समिति के संरक्षक अनिल कुमार, नीरज अमिताभ, वरुण सिंह, राजेश गुप्ता, प्रमोद राय, गौरव शर्मा, रोहित यादव, रोहित राय, राहुल भार्गव, जय कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार समेत समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।