कुजू के दूधमटिया जंगल से पुलिस ने खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव किया बरामद

Spread the love

मृतक अपनी पहली पत्नी के मायके बुलावे पर आया था

कुजू (रामगढ ), झारखंड :  कुजू ओपी पुलिस ने गुरुवार को देर रात  दूधमटिया जंगल से एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद किया है। मृतक की पहचान करीब 35वर्षीय योगेंद्र महतो पिता भीखन महतो सुद्दी पाली भुरकुंडा निवासी के रूप में हुई । वह अपनी पहली पत्नी के मायके मांडू थाना क्षेत्र के तोयरा बस्ती त्योहार मनाने के लिए बुलाकर लाया गया था। योगेंद्र महतो की हत्या पत्थर के वार से की गयी है । पुलिस को घटनास्थल से हत्या में उपयोग किया गया पत्थर बरामद किया है।

बताया गया है कि योगेंद्र महतो का 15 वर्ष पूर्व तोयरा बस्ती के नेहरू महतो की पुत्री के साथ हुआ था। बाद में घरेलू विवाद के बाद उक्त विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। इसके बाद योगेंद्र ने दूसरी शादी गिद्दी सी के चानो रिकवा में हुई थी। इसके बाद से ही योगेंद्र के पहली पत्नी के मायके वाले बदले की भावना पाल रखा था।

मृतक के दूसरी पत्नी के परिजनो  ने घटनास्थल पर बताया कि इनके पहली पत्नी के भाई ने उसे त्योहार मनाने बुलाकर लाया था। बाद में उसे खिला पिलाकर पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दिया गया। पुलिस तोयरा की ओर जाने वाले सड़क पर कई स्थानों पर खून के थक्के का सैंपल लिया है। वहीं जंगल के अंदर घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून के थक्के पाया गया है। कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार योगेंद्र के हत्यारे को गिरफतार कर लिया गया है। हत्यारा मृतक की पहली पत्नी का भाई है।