
दुर्घटना ग्रस्त ऑटो व पिकअप वैन
चितरपुर (रामगढ), झारखंड : चितरपुर के ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की सुबह पिकअप वैन (जेएच01ईपी-9531) और ऑटो (जेएच02पी-9077) के बीच जोरदार टक्कर हो गयी । टक्कर के बाद ऑटो पलट गया । इस दुर्घटना में एक की मौत हो गयी तथा जानकारी के अनुसार 7 से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । ऑटो पर सवार लोग रजरप्पा मंदिर पूजा – अर्चना करने जा रहे थे.
दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी । पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया.