कुजू (रामगढ), झारखंड : न्यू कंप्यूटर जोन एवं एचिव आर्ट्स क्लासेस दिगवार में शिक्षक सम्मान समारोह एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में दिगवार उच्च विद्यालय दिगवार के प्राधानाध्यक मनोज प्रसाद, बिनोद प्रसाद, निरंजन कुशवाहा, भूतपूर्व प्रधानाध्यक खेमलाल महतो, सेवानिवृत शिक्षक प्रितम कुमार, साई इंटरनेशनल स्कूल, दिगवार के संतोष कुमार एवं अन्य शिक्षकगण शामिल रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य रूप से वार्ड पाषर्द वार्ड न०- 4 के कुलदीप कुशवाहा, वार्ड पार्षद वार्डन नं0 05 के अर्जुन यादव, रामगढ़ नगर परिषद् के सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरि, समाज सेवी अरूण कुमार कुशवाहा, बिनोद प्रसाद (फ्रेशअप), अर्जुन कुशवाहा (पानी प्वार प्लांट), रामकिशुन प्रसाद, सुखदेव प्रसाद, बिनोद रविदास, रमेश महतो अतिथि के तौर पर शामिल रहे । जिन्होंने शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन न्यू कंप्यूटर जोन के द्वारा किया गया जिसके संस्थापक / संचालक विकास कुमार, मुख्य सहायक सोनू कुमार, एकेडमिक सहायक राहुल कुमार, कंप्यूटर सहायक राहुल कुमार एवं अन्य लोग लोगो द्वारा सम्मानित किया गया । समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।