रामगढ, झारखंड : जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद जीएसटी टैक्स स्लैब मे किए गए नये संशोधन स्वागत योग्य हैं । पूर्व के चार टैक्स स्लैब को सुधार कर दो टैक्स स्लैब करना देश के यशस्वी पीएम.आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की विकसित भारत का आधार रखने की सोच के साथ, सभी वर्गो को राहत प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत को गती प्रदान करने वाला है। उक्त बातें सदस्य जीएसटी ऐडवाईजिर कमेटी झारखंड सरकार राजू चतुर्वेदी ने प्रेस बयान जारी कर कही है ।
श्री चतुर्वेदी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी दरो में भारी कट्टौती गरीब, मध्यम, किसान, महिला,वर्गो को राहत देगें और छोटे उधोगो को सरलता से स्थापित कर छोटे व्यवसायियों को विशेष लाभ पहुंचाने के साथ कम लागत मे अधिक मुनाफा का मार्ग प्रशस्त करेंने वाले है।जीएसटी की घटी दरें,सभी वर्ग के साथ, निर्माण सेक्टर, किसान वर्ग, खाद्य प्रदार्थो, डेयरी उत्पादो, मेडीकल उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आटोमोबाइल सेक्टर, टेक्सटाइल सेक्टर,बीमा प्रीमियम, बच्चो की पढाई लिखाई, खाने पीने और रोजमर्रा में उपयोग आने वाली लगभग 50 वस्तुओं पर शून्य टैक्स करना केन्द्र सरकार के साहासीक कदम के साथ आम परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करने वाला है।
उन्होंने कहा कि हम सब कह सकते है कि नए घटे स्लैब रोजी,रोटी,कपड़ा और मकान को लाभान्वित करेगें। घटे स्लैबों से बाजारों में आने वाले पर्व त्यौहारों में भी नई रौनक देखने को मिलेगी,लगभग 350वस्तुओं से स्लैब की दरो को 18% व 12%से घटाकर 5% लाना और कई पर टैक्स मुक्त करना आम जनता को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाना हैं, जो सराहनीय हैं। जीएसटी की नई दरे 22 सितम्बर से लागू की जाऐगी। वित्त मंत्री वी सीतारमण के द्वारा जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद प्रस्तुत जीएसटी की घटी स्लैब दरें नए भारत,सुदृढ़ भारत, प्रगतिशील भारत, स्टार्टअपलेता भारत का मार्ग प्रशस्त करेंगी।