आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता फ़ैलाने के लिये निकली गयी रैली

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : आत्म हत्या रोकथाम जागरूकता सप्ताह 10 सितम्बर से 16 सितम्बर तक मनाया जाना है। इस उपलक्ष्य मे आज दिनांक 11 सितंबर 2025 को सिविल सर्जन कार्यालय, परिसर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

डॉ महालक्ष्मी प्रसाद सिविल सर्जन एवं डॉ. तूलिका रानी ने जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी एनसीडी सेल, रामगढ़ ने झण्डा दिखाकर रैली को रवाना किया एवं रैली निकालने से पूर्व रैली को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि दुनिया भर में होने वाली कुल आत्महत्याओं में भारत में एक तिहाई महिलाओं की और लगभग एक चौथाई संख्या पुरुषों की होती है। इसके मुख्य कारण नशीली दवाओं का दुरुपयोग/शराब की लत, तनाव, स्कूल कॉलेज में रैगिंग के कारण, गार्जियन अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेशर डालना इत्यादि होते हैं। जिससे उभरना काफी जरूरी है अन्यथा ऐसी स्थिति में अवसाद, एंजायटी, चिंता जैसे मानसिक तनाव के कारण अपने जीवन को त्यागने के लिए उतारू हो जाते हैं। ऐसे लोगों में निम्न लक्षण दिखाई देते हैं- मनोदशा में बदलाव:, लंबे समय तक उदास, निराश या चिड़चिड़ा महसूस करना, चिंता और बेचैनी, अत्यधिक चिंता या घबराहट महसूस करना, सामाजिक अलगाव, दोस्तों और परिवार से अलग रहना और उन गतिविधियों में रुचि न लेना जो पहले पसंद थीं, सोचने में कठिनाई, ध्यान केंद्रित करने, याद रखने या तार्किक रूप से सोचने में समस्या होना, आदत और व्यवहार में बदलाव, नींद न आना या बहुत ज़्यादा सो जाना, भूख में परिवर्तन, या व्यक्तिगत देखभाल (जैसे स्नान) में कमी, कार्यशीलता में गिरावट, कार्यस्थल या अन्य सामाजिक गतिविधियों में प्रदर्शन में असामान्य गिरावट, प्रेरणा या पहल की कमी, किसी भी काम को करने की इच्छा न होना या उदासीनता महसूस करना, असामान्य विचार या व्यवहार आदि । वास्तविकता से अलगाव महसूस करना, भ्रम या मतिभ्रम होना, या अजीब व्यवहार करना।

कार्यक्रम के जागरूकता हेतु प्रभात फेरी सिविल सर्जन कार्यालय से बिरसा मुंडा के स्टैचू तक निकला गया। सन 2022 में शुरू की गई एन.एम.एच.पी. कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय आत्महत्या से रोकथाम हेतु 2030 तक आत्महत्या से होने वाली मौतों का 10% तक कम करना है। कार्यक्रम के दौरान डी.पी.एम., डी.पी.सी, एफ.एल.सी. जिला प्रोग्राम असिस्टेंट, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।