घायल युवक ही निकला मोबाइल छीनने वाला, पकड़ाने के डर से स्वयं कूदा था ट्रेन से

Spread the love

पतरातू (रामगढ़), झारखंड : पतरातू के निकट किरीगढ़ा में रविवार की रात एक युवक खलारी निवासी लखी मुंडा चलती ट्रेन से कूद गया था। उसने कहानी बनायी थी कि उचक्कों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर उचक्कों ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। जिससे उसे सिर समेत शरीर में चोटें आयी।

इस मामले यह बात सामने आयी कि उक्त युवक ही मोबाइल छिनतई करता है। ट्रेन में पकड़े जाने के डर से स्वयं चलती ट्रेन से कूद गया था। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।