रामगढ़ में ताइक्वांडो को नई उड़ान, जिला ताइक्वांडो संघ का हुआ गठन

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड): ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को दामोदर नदी के निकट होटल शिवम इन में आयोजित आम सभा में रामगढ़ जिला ताइक्वांडो संघ का गठन किया गया।

सभा की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद ने और संचालन शशि पाण्डेय ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें –

  • राजेंद्र प्रसाद – अध्यक्ष

  • सुमित कुमार – महासचिव

  • शशि पाण्डेय – वरीय उपाध्यक्ष

  • नरेंद्र सिन्हा – मुख्य परिचालन अधिकारी

  • रवि कुमार सोरेन – कोषाध्यक्ष

इसके अलावा शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय (कार्यकारी सचिव), राहुल कुमार सिंह (वरिष्ठ संयुक्त सचिव), उपाध्यक्ष पद पर राजेश सिन्हा, संजय सोनकर, नीरज कुमार पाठक, धनंजय कुमार पुटूस, शेखर कुमार और सह सचिव पद पर चंदन साहनी, विनय रंजन, कमल नायक, बसंत राज मुंडा, संजय मुंडा तथा जुगनू भुइयां को जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभा के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि जिले में ताइक्वांडो खेल को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने का हर संभव अवसर दिया जाएगा।