नगर परिषद रामगढ़ ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान, जिसके तहत लगाए गए 150 छायादार पौधे

Spread the love

रामगढ, झारखंड : नगर परिषद रामगढ़ ने बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान प्रारम्भ किया । जिसके तहत  150 छायादार पौधे लगाए गए। कार्यपालक पदाधिकारी  अजमल हुसैन के निदेशानुसार नगर परिषद रामगढ़ द्वारा चलाए जा रहे हैं स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत वार्ड संख्या 28 छतर मांडू में लगाए गए 150 छायादार पौधे लगाए गए । उक्त कार्यक्रम में नगर प्रबंधक राजीव रंजन, सेनेटरी सुपरवाइजर सलमान अंसारी, रोशन कुमार, अनुराधा कुमारी, पूजा लाल उपस्थित थे ।

स्वच्छता ही सेवा 2025 का कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित की जाएगी जिसके तहत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाएंगे।