कार्यक्रम में एफजेसीसीआई सत्र 25-26 के निर्विरोध विजयी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल को अंग वस्त्र एवं RCCI के पूर्व अध्यक्षों के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया

पूर्व अध्यक्षों को बुके देकर सम्मानित करते रामगढ़ चेंबर के पदाधिकारी
रामगढ़, झारखंड : झारखंड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के 21 सितंबर रविवार को रांची स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में होनेवाले चुनाव को लेकर रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के मतदाताओं पदाधिकारियों एवं उप समितियों के सदस्यों का रामगढ़ रांची रोड स्थित सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आदित्य मल्होत्रा एवं उनकी टीम की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ चेंबर के अध्यक्ष मंजीत साहनी व संचालन निवर्तमान अध्यक्ष एवं एफजेसीसीआईसत्र 25-26 के निर्विरोध क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन चेंबर उपाध्यक्ष अमरेश गणक ने किया । रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्षों विभिन्न व्यवसायी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि समेत सैकड़ों व्यापारी उपस्थित हुए । आदित्य मल्होत्रा ने अपने टीम के उम्मीदवारों का परिचय कराते हुए कहा कि झारखंड चेंबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे । उन्होंने आगे अपनी प्राथमिकता को गिनाते हुए कहा कि उनकी टीम व्यापारियों की हर स्तर की चुनौतियों को समझती है और चुनाव जीतने के बाद उसका हर निर्णय सदस्य हित में पारदर्शिता और सहभागिता के साथ लिया जाएगा । उनकी टीम व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा समर्पित रहेगा । कार्यक्रम में एफजेसीसीआई सत्र 25-26 के निर्विरोध विजयी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल को अंग वस्त्र एवं रामगढ चेंबर के पूर्व अध्यक्षों के द्वार पुष्पगुच्छ देखकर सम्मानित किया गया ।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संस्थापक सदस्य बसंत हेतमसरिया,रामगढ़ चेंबर के पूर्व अध्यक्ष गोविंदा लाला अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंह, अधिवक्ता आनंद अग्रवाल, राजीव चतुर्वेदी, मनजी सिंह, जितेंद्र प्रसाद डब्लू, विनय कुमार अग्रवाल, भारतीय लघु उद्योग के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़, जेएफसीसीआई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू, रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के सचिव मनोज चतुर्वेदी उर्फ़ मानु, उपाध्यक्ष अमरेश गणक, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, सहसचिव इंदरपाल सिंह सैनी, कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार सिंह, विवेक अग्रवाल, अभिजीत कुमार, मुरारी लाल अग्रवाल, अरुण बागड़िया, अतिथि रंजय कुमार उर्फ़ कुंटू बाबू, अशोक जैन, रमन मेहरा, बाल किशन जलान, जीवन जैन, प्रवीन रजगढ़िया, तेजिंदर सिंह सोनी, दिलीप दत्ता, अशोक सिन्हा, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप बरेलीया, राजकुमार अग्रवाल, नरेंद्र सिंह चमन, प्रभात अग्रवाल, दीपक मेवाड़, अरविंद गोयल, महेश कुमार बंसल उर्फ़ बंटीं, गौतम जलान, चंद्रशेखर सिंह, पलविंदर सिंह जस्सल, रविंदर सिंह बिट्टी, अखिलेश कुमार शर्मा, राम जी प्रसाद, जयप्रकाश सिंह, अशोक सोनी, दिनेश कुमार, शिव कुमार गुप्ता, सुनील दूबे, अशोक कुमार, सुनील कुमार सिंह, माणिक चंद जैन, रवि अरोड़ा, हैप्पी छाबड़ा, उमेश रजगढ़ीया, जेके शर्मा, एचएनसौंधी, शंभु अग्रवाल, राजेश पटवारी, राजेश मोदी, निशु प्रसाद सहित कई व्यापारी उपस्थित थे ।