नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन*

Spread the love

रामगढ, झारखंड : एकल अभियान  दक्षिण झारखंड संभाग, भाग – रांची, अंचल- रामगढ़ के नवीन 10 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन शुक्रवार  19 सितंबर 2025 को विकास नगर में संपन्न हुआ । इस इस अवसर पर समाजसेवी गोविन्द मेवाड  रेणु मेवाड के द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रजोलित कर समापन सत्र का उद्घाटन किया गया । ततपश्चात संभाग प्रशिक्षण प्रमुख अर्जुन सिंह जी ने वर्ग की  प्रस्तावना रखी । जिसमे 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की पूरी जानकारी दी गई।  गोविंद मेवाड एवं श्रीमती मेवाड ने एकल अभियान के द्वारा हो रहे कार्य कि प्रसंशा करते हुए कहा की एकल अभियान जिस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु चलाये जा रहे है।  जिससे गांव के बच्चे शिक्षित एवं संस्कारीत हो रहे है । साथ ही सनातन धर्म कैसे सुरक्षित हो इस हेतू एकल अभियान काम कर रही यह बहुत ही सरहनीय बात है। इस अवसर पर सभी उपस्थित आचार्य भाई बहनो एवं कार्यकर्त्ता क़ो अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।

इस समापन सत्र का संचालन संभाग गतिविधि प्रमुख श्री विश्वजीत महतो जी ने किया ,इस अवसर पर भाग प्रशिक्षण श्री जय कुमार यादव, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख, श्री नंदकिशोर महतो, अंचल गतिविधि प्रमुख श्री अजीत महतो अंचल कार्यालय प्रमुख उमेश कुमार महतो, रामगढ़ संच व्यास  रिता कुमारी, बरलंगा संच प्रमुख  कौशिल्या देवी रामगढ़ संच प्रमुख किशोर कुमार विद्यार्थी व  अंचल कार्यालय सहायक बालमुकुंद महतो, कार्यालय प्रमुख, एकल विद्यालय रामगढ़ अंचल उमेश कुमार महतो उपस्थित थे  ।