गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर निकली जागृति यात्रा का रामगढ में भव्य स्वागत

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  सिख पंथ के नवम गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350 वीं शहीदी शताब्दी पर्व, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी व भाई दियाला की शहादत समर्पित विशेष जागृति यात्रा गुरूवार की रात रामगढ पहुंचा. रामगढ के एसबीआई कार्यालय के समीप सिख संगत के द्वारा जागृति रथ का दर्शन किया गया. सभी ने गुरू का प्रसाद ग्रहण किया.

संगत के ठहरने की व्यवस्था श्रीगुरू सिंह सभा भवन में किया गया. पालकी साहिब बस में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप और पुरातन शस्त्र रखा गया था. जागृति रथ को नगर कीर्तन करते हुये सुभाष चौक होते हुये गुरूद्यारा पहुंचा। जागृति यात्रा में सरदार दलजीत सिंह आनंद उर्फ गुल्लू आनंद गुरु महाराज की जीवनी का व्याख्यान करते हुए चल रहे थे। यहां अरदास किया गया. जागृति रथ का रात्रि विश्राम रामगढ में हुआ.

शुक्रवार की सुबह विशेष दीवान सजाया गया. गुरूजी के शस्त्र का दर्शन कराया गया. इसके बाद रथ धनबाद के लिये रवाना हुआ. रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा ने बताया कि यह जागृति यात्रा नौ राज्यों से होते हुए अक्तूबर में केशगढ़ साहिब में जाकर समाप्त होगी.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मित प्रधान पर अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा सचिव हरदीप सिंह होरा हरपाल सिंह अरोड़ा रघुवीर सिंह जोगिंदर सिंह जग्गी प्रीतम सिंह कालरा नरेंद्र सिंह होरा, तेजिंदर सिंह सोनी कुलजीत सिंह कालरा जगजीत सिंह जग्गी कुलवंत सिंह मारवाह कमलजीत सिंह लांबा हरमिंदर जॉली, रविंद्र सिंह छाबड़ा उर्फ बिट्टी नरेंद्र सिंह चमन बबलू छाबड़ा हरमिंदर छाबड़ा रिंटू छाबड़ा गुरजीत सिंह, जगजीत सिंह जग्गी अमरजीत सिंह सुरजीत सिंह। छाबड़ा विक्की छाबड़ा, कशिश छाबड़ा यश छाबड़ा हरमिंदर जॉली, यश छाबड़ा गुरजीत सिंह सलूजा सतपाल सिंह, अनमोल सिंह, प्रीथपाल सिंह, सत्प्रीत सिंह मिंटू, सलूजा, अनमोल सिंह आनंद रणजीत कौर, चरणजीत कौर जोली, बलविंदर कौर पम्मी गांधी पिंकी सलूजा महेंद्र कौर विमला मेहरा सुमी जोली जसप्रीत कौर नीलम अरोड़ा जसमीत कौर सोनी, करमजीत कौर सुखमीत कौर गगन कौर अमरजीत कौर सहित सिख साध संगत काफी संख्या में मौजूद थे.