बालक वर्ग में रांची और बोकारो व बालिका वर्ग में हजारीबाग पहुंचा सेमीफाइनल में 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलो झारखण्ड फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 अंतर्गत के दूसरे दिन राज्य भर से आए टीमों ने जमकर पसीना बहाते हुए अपना दमदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर 19 बालक वर्ग में रांची, बोकारो, गुमला व सरायकेला के टीमों ने क्रमशः गोड्डा, रामगढ़, साहेबगंज, गिरिडीह जिले की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। वहीं अंडर 19 बालिका वर्ग में हजारीबाग ने गुमला को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इससे पूर्व जिला मैदान, डीएभी रजरप्पा फुटबॉल मैदान,रामगढ़ छावनी मैदान व राधा गोविंद विश्वविद्यालय मैदान में झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद रामगढ़ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ने सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक मारकर खेल की शुभारंभ किया। मौके पर रजरप्पा प्रोजेक्ट फुटबॉल मैदान में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है वर्तमान समय में इंसानी जीवन भाग दौड़ के चक्कर में इंसान परेशानी से दो-दो हाथ कर रहा है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। खेलकूद से रोजगार भी आज खोल रहे हैं सरकार भी इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। वही रजरप्पा डीएवी प्रोजेक्ट के प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार शर्मा ने कहा कि एक विद्यार्थी व खिलाड़ी के बीच अनुशासन बना रहना चाहिए। इससे जीवन के रास्ते खुलते जाते है। इसलिए अनुशास के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन कर राज्य का नाम रौशन करें। मौके पर एडीपीओ नलिनी रंजन, सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट के सहायक प्रबंधक आशीष कुमार झा, ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सी.डी सिंह सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

खेलती महिला खिलाड़ी

रविवार 21 सितंबर 2025 को होगा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रामगढ़ की ओर से जिले में जिले में आयोजित तीन दिवसीय खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का रविवार को भव्य समापन समारोह रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम के बीच भव्य समापन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आतिशबाजी का नजारा प्रदेश भर से आए टीमों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।