रेल टेका डहर छेका आंदोलन रामगढ जिला में काफी असरदार रहा, जिला से गुजरने वाली पटरियों से कोई ट्रेन नहीं चली

Spread the love

बरकाकाना स्टेशन पर पूर्व विधायक सुनिता चौधरी

रामगढ, झारखंड  : कुड़मी को आदिवासी (एसटी) की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज का अनिश्चितकालीन रेल टेका डहर छेका आंदोलन रामगढ जिला में काफी असरदार रहा । आंदोलन शनिवार 20 सितंबर  सुबह से शुरू हो गया था । बरकाकाना रेलवे स्टेनशन पर आंदोलन का व्यापक असर दिखा । वंदे भारत सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ । कई ट्रेनों रद्द रहीं, जबकि कई को आंदोलनकारियों ने रोक दिया. इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई. समाज के सैकड़ों लोग रेल पटरी पर उतर गए और पटरी जाम  कर दिया ।समाचार लिखे जाने तक रात के आठ बजे तक पानी के बावजूद आंदोलन कारी स्टेशन व पटरियों पर जमे हुए हैं । बरकाकाना स्टेशन पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये थे। लेकिन वे लोगों को रोकने में असफल साबित हुये तथा वे केवल रेलवे के कार्यालयों में ही तैनात रहे।

सुबह आठ बजे से आंदोलनकारी बरकाकाना स्टेशन ढोल-नगाड़े के साथ पहुंच गए थे   

सुबह आठ बजे ही बरकाकाना जंक्शन पर आंदोलन कारी ढोल नगाढ़े के साथ पहुंच गये थे। आंदोलन कारियों को स्टेशन के अंदन न जाने देने के लिए बैरिकेटिंग की गयी थी। लेकिन आंदोलनकारी बैरिकेटिंग तोड़ कर स्टेशन में प्रवेश कर गये तथा पटरियों पर बैठ गये।  आंदोलन की वजह से रामगढ़ जिला से गुजरने वाली पटरियों से एक भी ट्रेन नहीं गुजर पायी।  बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे और रेल पटरी पर बैठ गए. वहीं रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, आजसू नेता मनोज कुमार महतो, ब्रह्मदेव महतो, आदिवासी कुड़मी समाज के रामगढ़ जिलाध्यक्ष संतोष बसरियार, माथुर महतो, संतोष टिड़ीवार, पनेश्वर महतो, महेंद्र कुमार महतो, बिहारी महतो, गिरी शंकर महतो सहित समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष रेल पटरी पर उतर गए और ट्रैक जाम कर दिया.

 

स्टेशन पर तैनात सुरक्षा बल

कई ट्रेनें हुई प्रभावित

आंदोलन की वजह से जिला के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर असर पड़ा । रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, बरकाकाना-डेहरी ऑनसोन पैसेंजर, बरकाकाना-गोमो पैसेंजर, बरकाकाना-आद्रा पैसेंजर ट्रेन रद्द रही. वहीं, पटना रांची-वंदे भारत एक्सप्रेस को गया में, पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस को टोरी में, आसनसोल हटिया एक्सप्रेस को हजारीबाग टाउन में,  कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर को हजारीबाग टाउन में, बनारस-बरकाकाना ट्रेन कोले स्टेशन पर, गोमो-चोपन एक्सप्रेस चंद्रपुरा में, बरकाकाना-आसनसोल ट्रेन भंडारीदह में, बरकाकाना-कोडरमा पैसेंजर ट्रेन  क़ो चरही में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया. जबकि शक्तिपुंज एक्सप्रेस, जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस, चोपन-रांची एक्सप्रेस, रांची-आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस लोहरदगा, टोरी होकर डायवर्ट की गई.