रोटरी रामगढ़ सिटी ने आयोजित किया निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर

Spread the love

रामगढ़, झारखण्ड :  रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में शनिवार, 20 सितम्बर 2025 को बोरोंबिंग पंचायत भवन में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला, जिसमें कुल 95 लोगों की आँखों की जाँच की गई।

शिविर की शुरुआत मुखिया बसंती देवी, विशिष्ट अतिथि युगेश महतो, प्रोजेक्ट चेयरमैन हरीश चौधरी एवं भरत गोयल, अध्यक्ष आदर्श चौधरी, सचिव रोहित पंसारी, भगवान महावीर आई हॉस्पिटल, रांची के प्रोजेक्ट चेयरमैन कमल जैन और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर हरीश दोषी ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित करके की।

यह शिविर भगवान महावीर आई हॉस्पिटल, रांची एवं रोटरी रामगढ़ सिटी का संयुक्त उपक्रम था।

कार्यक्रम में इसके अलावा निधि बुधिया, उमेश राजगढ़िया एवं पंकज जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने रोटरी रामगढ़ सिटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलता है।
रोटरी रामगढ़ सिटी के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा की संगठन भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।