
स्व भेड़ा सिंह की पत्नी को मोमेंटो प्रदान करते स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी
रामगढ, झारखंड : अल फातिमा गर्ल्स हाई स्कूल का सालाना प्रोग्राम रविवार 27 सितंबर 2025 दिन को गोल पार जामा मस्जिद के हाल में बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बच्चों के अभिभावक एवं शहर के गणमन लोग मौजूद रहे।
इस प्रोग्राम में छात्र एवं छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें पर्यावरण विज्ञान ट्रैफिक नियम कुदरत समाज राजनीति एवं अन्य मुद्दों पर अपनी बातों को राखी वहीं क्लास 8 की छात्रा जैनब कुरैशी ने पूर्व विधायक राम लखन सिंह बरही विधानसभा द्वारा लिखि गई कविता जो पूर्व विधायक शब्बीर अहमद कुरेशी उर्फ भेड़ा सिंह पर लिखा गया है उसे पढ़ा जिससे सुन कर सभा में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई।
वही स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा स्कूल के तमाम संस्थापक सदस्य एवं जो गुजर चुके हैं सदस्य उनके परिजनों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान दिया साथ ही स्कूल के डोनर सदस्यों को भी मोमेंटो प्रदान किया ।
सम्मान पाने वाले संस्थापक सदस्यों में स्कूल की चेयर पर्सन नादरा बेगम हाजी रईस खान इंजीनियर शाहनवाज खान स्कूल के सदर फखरे आलम एवं मरणोपरांत सदस्यों में स्वर्ग शब्बीर अहमद कुरैशी उर्फ भेड़ा सिंह स्वर्गीय डॉक्टर जब्बार आलम स्वर्गीय कलीम खान स्वर्गीय अबु अहमद सिद्दीकी एवं स्वर्गीय नसीम अहमद कुरेशी शामिल थे।
इस सभा का संचालन अल फातिमा गर्ल्स हाई स्कूल के सचिव खुर्शीद अहमद कुरैशी उर्फ आजाद सिंह ने किया संचालन करते हुए उन्होंने समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने एवं स्कूल को और बेहतर करने के लिए अनेक तरीके बताएं । उन्होंने अपने जीवन का अनुभव को साझा करते हुए कोऑपरेटिव बनाकर शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने एवं गरीब अभिभावक को कम पैसों में कैसे बच्चे का शिक्षा को बढ़ावा मिल सके उसके तरीके बताएं । उन्होंने कहा कि हर लोग अपने बच्चों के शिक्षा के लिए प्रत्येक दिन एक डब्बे में₹10 डालें इस तरह महीने में 300 होंगे अगर यह काम 100 अभिभावक करते हैं तो महीने में 30000 होंगे इस प्रकार साल में 360000 हो जाएंगे इस प्रकार हम सभी बच्चों को फ्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम होंगे।
प्रोग्राम को सफल बनाने में स्कूल के प्रधान अध्यापक मोहम्मद जहीर, अधिवक्ता जफीर अहमद कुरेशी, हिना मैडम, जया मैडम, आफरीन मैडम, नरगिस मैडम, इशरत मैडम, मुस्कान मैडम अनीशा मैडम, जीशान अली कुरैशी, चौधरी जाबिर अहमद साहब, शहाबुद्दीन कुरैशी, वसीम कुरैशी, एजाज कुरैशी एवं अन्य लोगों ने सहयोग दिया।