बच्चों ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी , काली मां के स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोहा 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : सुभाष चौक रामगढ़ स्थित सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति पंडाल परिसर में बच्चों ने दुर्गा पूजा के मौके पर आकर्षक नृत्य कार्यकर्म प्रस्तुत किया ।  पंडाल परिषर में पूजा समिति के स्टेज पर  क्रेजी डांस के बच्चों ने  भक्ति गानों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। कथक नृत्य से लेकर काली मां का स्वरूप भक्तों को काफी आकर्षित की। क्रेजी डांस के डायरेक्टर कन्हैया कुमार ने बताया कि  हर साल दुर्गा पूजा षष्ठी  के दिन छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा भक्ति गाना में नृत्य  प्रस्तुत किया जाता हैं। नन्हे मुन्ने छोटे-छोटे बच्चों का डांस देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम में लगभग 150 बच्चों में भाग लिया। मेन रोड दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को कमेटी के अध्यक्ष श्री शांतनु मिश्रा के द्वारा उपहार देकर  सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के बबलू महोबिया, वरुण सिंह, उपेंद्र वर्मा, संतु गुप्ता अविनाश गुप्ता, राहुल भारद्वाज, संजय सोनकर, मृतुन्जय केशरी, मुकेश यादव, मंटू, रोहित राय आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।