रामगढ, झारखंड :अरगड्डा स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार की रात विधयक निर्मल महतो उर्फ़ तिवारी महतो व ममता देवी ने सयुंक्त रूप से फीता काट कर किया । साथ ही दोनों विधायकों ने माता दुर्गा लग पूजा अर्चना भी किया । मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष रणधीर गुप्ता, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, जिला प्रवक्ता मुकेश यादव समेत अनेक लोग मौजूद थे ।