इनर व्हील क्लब ने स्ट्रीट लाइट लगवाये

Spread the love

रामगढ, झारखंड :   इनर व्हील क्लब रामगढ़ द्वारा जनहित के कार्यों की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है । क्लब ने छावनी परिषद् के सहयोग से राणी सती दादी मंदिर के सामने एवं रामगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में कुल पांच स्ट्रीट लाइट स्थापित की। अंधेरे क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था से श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा तथा दुर्घटनाओं और असुविधाओं मे कमी आएगी । इस पहल से आमजन को न केवल सुविधा प्राप्त होगी बल्कि शहर का सौंदर्यीकरण में भी योगदान मिलेगा।

क्लब की अध्यक्षा नमिता श्रॉफ ने कहा कि समाज की छोटी-छोटी जरूरत को पूरा करना ही हमारे क्लब का उद्देश्य है। स्ट्रीट लाइट लगने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। क्लब की सचिव जनेशा बडेरा ने कहा कि छावनी परिषद्के  सहयोग से इस कार्य को पूरा किया गया है और क्लबआगे भी ऐसे जनहित कार्य निरंतर जारी रहेंगा।  मौके पर मेघा बगड़िया, नीरू साहनी, रंजू अग्रवाल, राजेंद्र बुधवाल,अंबाली जैन,श्वेता जैन,हरमीत कौर,प्रियंका जैनआदि उपस्थित थे।