वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार राज्य के नए मुख्य सचिव नियुक्त

Spread the love

रांची, झारखंड : झारखंड सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे 1993 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं और इससे पहले ऊर्जा विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे।

नियुक्ति की अधिसूचना सोमवार को राज्यपाल के आदेश पर जारी की गई। इसके साथ ही अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन के मुख्य स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

यह जिम्मेदारी पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी के सेवानिवृत्त होने के बाद दी गई है। अलका तिवारी की सेवा निवृत्ति की तिथि 30 सितम्बर थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से उनका कार्यकाल 26 सितम्बर को ही समाप्त हो गया था।

इधर, वरिष्ठ आईएएस अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्त का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वे वर्तमान में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में पदस्थापित हैं और अपने मौजूदा कार्यों के साथ यह नई जिम्मेदारी भी निभाएंगे।