कुजू : श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में आग से झुलसे दूसरे कर्मी की भी इलाज के दौरान मौत

Spread the love

कुजू (रामगढ), झारखंड : कुजू स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के आग से झुलसे दूसरे कर्मी चुंबा निवासी अब्दुल अंसारी की भी  मंगलवार को रांची के देवकमल अस्पताल में मौत हो गई। वह आठ दिनों से इलाजरत थे। प्लांट में 22 सितंबर की अहले सुबह किलन को चार्ज करते समय फायर बैक होने के बाद अब्दुल अंसारी गंभीर रूप से झुलस गया था।

जबकि एक अन्य कर्मी मुरपा कुजू निवासी नेतलाल ठाकुर घटना के दुसरे दिन ही दम तोड़ दिया था । प्लांट प्रबंधन मृतक अब्दुल अंसारी के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया है। इससे पूर्व भी मुरपा कुजू के नेतलाल ठाकुर की मौत पर  प्रबंधन 18 लाख रूपये तथा उसके परिजनों को और कई सुविधाएं प्रदान कर चुकी है ।